मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: गांव झड़का से शनिवार शाम लापता हुए युवक की मोटरसाइकिल सोती नदी के किनारे मिली। जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि जेविंद्र चौहान (उम्र 30 वर्ष) निवासी गांव झड़का शनिवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रविवार को भी परिजन और ग्रामीण जेविंद्र की तलाश में जुटे थे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: नहर में कूदे युवक की तलाश में जुटी पीएसी की जल यूनिट इसी दौरान बामरोली गांव के पास सोती नदी के किनारे उसकी मोटरसाइकिल लावारिस ...