Meerut News: सैन्य अफसर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सैन्य अफसर के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश सरकारी आवास का ताला तोड़कर लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, बैग, टैबलेट और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित कैप्टन मनीष कुमार, 622 ईएमई बटालियन में तैनात हैं और वेस्ट एंड रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह शनिवार को लंच के लिए यूनिट चले गए थे। घर पर ताला लगा था। शाम करीब 6 बजे उनके आवास पर पहुंचे सिपाही बालाजी ने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है, जबकि कुंडी लगी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर कैप्टन मनीष कुमार और उनका सहायक भी मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.