मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: स्वाइन फ्लू की जांच में सोमवार को 42 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। इसके अलावा एक मलेरिया के मरीज की पुष्टि हुई है। अब जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 12 और अब तक तीन मलेरिया के मरीज हो गए हैं। इनमें से कई मरीज बीपी, शुगर समेत अन्य कई गंभीर बीमारियों की चपेट में है। नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इन मरीजों में बुखार के लक्षण थे। जब दवाओं से इन मरीजों का बुखार कम नहीं हुआ तो इनकी स्वाइन फ्लू, मलेरिया की जांच कराई गई, जिसमें यह संक्रमित मिले है। इन सभी मरीजों में किसी में भी बाहर जाने और आने की कोई हिस्ट्री नहीं है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के दो और डेंगू का एक मरीज मिला सामान्य बुखार के साथ निमोनिया के लक्षण मिले थे। जब इनकी जांच कराई तो रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मेडिकल, जिला अस्पताल समेत सभ...