मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में सेवा मेरा योगदान, नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत के तहत गढ़ रोड स्थित स्पोर्टिफाई में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ी बने भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौके-छक्के लगाये। फाइनल मैच में ब्रहमपुरी मंडल विजेता बना। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया और पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।​स्पोर्टिफाई में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नगर मंडल (44 रन) को हराकर फूलबाग मंडल (45 रन) ने जीत दर्ज की। ​दूसरा मुकाबले में ब्रह्मपुरी मंडल (59 रन) ने अग्रसेन मंडल (50 रन) ...