मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: शहर के कुछ पब्लिक स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। कुछ ने अब रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी कर दी है। सेंट मेरीज एकेडमी, मेरठ कैंट में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। रजिस्ट्रेशन पांच, छह और सात दिसंबर 2026 को होगा। वेबसाइट www.stmarysmeerut.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसका शुल्क दो हजार रुपये है। जन्म प्रमाण पत्र की राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित प्रति, बच्चे के नाम वाला रूबेला टीकाकरण कार्ड, जो सरकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हो, भुगतान की मूल रसीद, पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी मूल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, बच्चे के टीकाकरण कार्ड की प्रति, माता-पिता के कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र की प्रति आदि प्रवेश के समय जमा करना होगा। वहीं, सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ कैं...