मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मेरठ। सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण में आज सुनवाई होगी। इससे पहले सोमवार को सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्त्रोत के उपरांत सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना की। सभी ने एक ही प्रार्थना की कि शास्त्रीनगर के प्रत्येक नागरिक के अधिकार सुरक्षित रहें। सेंट्रल मार्केट में कैलाश डेयरी के सामने कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्तोत्र के सामूहिक पाठ से हुआ। रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान दिनेश गुप्ता एवं सुषमा रानी, दिनेश मखीजा एवं अलका मखीजा, महिपाल सिंह एवं सावित्री मालिक रहे। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने णमोकार (नमोकार) मंत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। यह भी पढ़ें- Meerut ...