मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इसके चलते न केवल शास्त्रीनगर बल्कि बाकी शहर के व्यापारियों की भी धुकधुकी बढ़ी हुई है क्योंकि इस बार कोर्ट में मेरठ विकास प्राधिकरण भी अपनी सर्वे रिपोर्ट दाखिल करेगा। बताया जा रहा है कि मेडा की सर्वे रिपोर्ट भी शास्त्रीनगर, माधवपुरम, जागृति विहार जैसी ही है। लोगों ने आवासीय भवनों में ही अवैध रूप से दुकान, शोरूम, निजी अस्पताल, स्कूल समेत तमाम तरह की व्यावसायिक काम कर रखे हैं। सर्वे रिपोर्ट के साथ ही मेडा उल्देपुर क्षेत्र में ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनियों की भी कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करेगा। इसके अलावा आवास एवं विकास परिषद द्वारा 44 सील भवनों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। कोर्ट में सुनवाई से पहले ही परिषद की जागृति विहार और माधवपुरम ...