Meerut News: सेंट्रल मार्केट के विस्थापितों के लिए जमीन की तलाश शुरू
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट के विस्थापितों को जल्द ही स्थायी ठिकाना मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बुधवार को पार्षद शांता पुंडीर, पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर और निगम कर्मचारियों के साथ जयदेवी नगर स्थित निगम की जमीन का स्थलीय मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर ने मेयर और निगम अधिकारियों को सुझाव दिया कि सेंट्रल मार्केट से गोल मंदिर के रास्ते में जयदेवीनगर में नगर निगम की बड़ी जमीन पड़ी है। सेंट्रल मार्केट के विस्थापित दुकानदारों को बसाने के लिए नगर निगम प्रशासन जमीन को चिह्नित कर कार्रवाई करे। उक्त जमीन सेंट्रल मार्केट के ठीक बगल में स्थित है। नगर निगम की यह बेशकीमती जमीन इस लिहाज से बेहद उपयुक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.