Meerut News: सेंट्रल मार्केट के चाय विक्रेता ने खाया जहर, गंभीर
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। सेंटर मार्केट टूटने के बाद रोजगार छिनने और आर्थिक तंगी से जूझ रहे चाय विक्रेता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-दो निवासी करुणेश की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन दिन से उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पत्नी काजल का आरोप है कि बाजार में दोबारा चाय का ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने की कोशिश करने पर भी उन्हें वहां से पुलिस द्वारा हटा दिया गया। रोजगार छिनने के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इसी परेशानी के चलते यह कदम उठाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करुणेश की पत्नी काजल के अनुसार, उनके पति सेंटर मार्केट में चाय का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सेंटर मार्केट टूटने के बाद उनका रोजगार खत्म हो गया। इसके चलते परिवार की आमदनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.