Meerut News: सेंट्रल मार्केट : सेटबैक खाली करने पर ही ईडब्लूएस आवंटियों को मिलेगी राहत
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में सील किए गए 44 भवनों में भी सेटबैक खाली करने का काम शुरू हो गया है। मगर इसके बाद अब ईडब्लूएस मकान मालिकों पर भी सेटबैक खाली करने का दबाव बढ़ने लगा है। वहीं परिषद अधिकारियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में करना होगा। शासन आवंटियों को राहत जरूर देगा। सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को मामले में सुनवाई करते हुए ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों के भी सेटबैक खाली करने के आदेश दिए थे। कोर्ट का कहना था कि ईडब्लूएस कानून से बाहर नहीं है। इन मकानों को बचाने के लिए धरना दे रही महिलाओं के साथ शासन से आई अधिकारियों की टीम ने 17 जुलाई को मुलाकात की थी। आवंटियों ने निशुल्क दुकानों की मांग करते हुए री-डेवलपमेंट स्कीम से हाथ खड़े कर दिए। उधर परिषद अधिकारियों ने आवंटियों के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.