Meerut News: सेंट्रल मार्केट : सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही फफक पड़ी महिलाएं, संघर्ष आंसुओं में बदला
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में एक तरफ सुनवाई चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीनगर-सेंट्रल मार्केट इलाके में घर-घर में महिलाएं, बच्चे, क्षेत्रवासी पूजा-अर्चना कर रहे थे। सेक्टर दो में धरनास्थल पर महिलाओं ने सुंदर कांड पाठ किया। हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर अर्जी लगाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरने पर बैठी महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का दर्द झलका आया। 95 दिन का संघर्ष आंसुओं में बदला गया। महिलाओं फफक पड़ी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पिछले 95 दिनों से अपने आशियानों को बचाने के लिए धरने पर बैठी महिलाओं की उम्मीदों को गहरा झटका लगा। जैसे ही न्यायालय के आदेश की जानकारी धरनास्थल पर पहुंची, वहां मौजूद कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। महिलाओं का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.