Meerut News: सेंट्रल मार्केट : सील भवनों से सामान निकालना शुरू
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में 2 सितंबर को मेरठ बंद के आह्वान के बीच सील भवनों से सामान निकाला जाने लगा। 3 सितंबर से अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की संभावित कार्रवाई को देखते हुए मंगलवार को सेंट्रल मार्केट स्थित साहिल होटल को खाली किया गया। इसके अलावा भी अन्य कई भवनों से सामान निकाला जा रहा है। हालांकि ध्वस्तीकरण की संभावित कार्रवाई को रोकने के लिए संयुक्त मेरठ व्यापार बचाओ संघर्ष समिति पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को भी समिति ने दर्जनों व्यापार संघों से मिलकर कर बंद और महापंचायत के लिए समर्थन मांगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में परिषद अधिकारियों को भी अपनी रिपोर्ट 21 सितंबर को कोर्ट में पेश करनी है। इसके चलते 44 सील भवनों पर सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाना है। अगर कोर्ट के आदेश का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.