Meerut News: सेंट्रल मार्केट : दिनभर अड़े रहे आंदोलनकारी, शाम को धरना समाप्त
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: मेरठ। आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को मेरठ बंद के आह्वान के बीच शास्त्रीनगर में हुई महापंचायत ने बाद में अनिश्चितकालीन धरने का रूप ले लिया। सुबह से दोपहर बाद तक हुई बारिश के बावजूद व्यापारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, महिलाएं के साथ ही आसपास के लोग गुरुद्वारा रोड पर डटे रहे। इसके साथ ही गुरुद्वारा रोड पर आंदोलन का नया केंद्र बन गया। आवास विकास परिषद के घेराव के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी। आंदोलनकारी मुख्यमंत्री से वार्ता कराने, आवास विकास के अफसर राहुल यादव को निलंबन एवं 21 सितंबर तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की मांग रखी। शाम को अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ बंद का मिला-जुला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.