मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में सेटबैक पर किए अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल (मंगलवार) को सुनवाई होगी। शास्त्रीनगर के 815 भवनों में अभी तक करीब 130 में ही सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण हटाकर खाली किया जा सका है और 210 से ज्यादा भवनों में सेटबैक खाली करने का काम चल रहा है। 450 से ज्यादा भवनों में अभी तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सका है। कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए आवास एवं विकास परिषद ने अपनी तैयारी कर ली है। खाली किए सेटबैक और चल रही कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, छोटे मकानों के लिए कराए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गत 9 अप्रैल को उन सभी भवनों के सेटबैक खाली करा...