Meerut News: सूर्यदेव के तेवर फिर तल्ख, गर्मी और उमस बढ़ी
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: मेरठ और आसपास में तीन दिनों की बारिश के बाद इन दिनों सूर्यदेव के तेवर तल्ख बने हुए हैं। शनिवार के बाद रविवार को भीषण गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के लोग गर्मी के साथ-साथ उमस से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं, जिससे वे पसीने से तर-बतर होने को मजबूर हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मेरठ में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.