Meerut News: सूबेदार पर पड़ोसी ने तलवार से किया हमला, वर्दी फाड़ी
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी निवासी सेना में सूबेदार पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावर ने सूबेदार की वर्दी भी फाड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। श्याम विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार राठी सेना में सूबेदार है। गुरुवार को वह ड्यूटी से लंच करने के लिए घर आए थे। जब वह लंच करने के बाद घर से निकले तो कॉलोनी निवासी राकेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाई को भी बुला लिया और दोनों ने घास काटने वाली तलवार और डंडों से सूबेदार पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी राकेश को हिरासत में ले लिया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.