Meerut News: सुरक्षा गार्ड को रास्ते में रोककर पीटा, जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: भामौरी गांव के निकट सोमवार रात महादेव मार्ग पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ड्यूटी कर घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड को रोककर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। किसी तरह घर पहुंचे युवक की हालत देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। भामौरी गांव निवासी आनंद पुत्र नानक सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र सौरभ सोम सरधना स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि महादेव मार्ग पर गांव के निकट पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.