Meerut News: सुंदरकांड पाठ सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: नगर पंचायत दौराला के रेलवे स्टेशन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात बाबा खाटू श्याम कमेटी के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमानजी का गुणगान किया। बाबा खाटू श्याम कमेटी अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और महामंत्री सागर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक उपकार रोहेला, संजीव उर्फ माटू उपाध्याय, मोहित उपाध्याय और विनय शर्मा ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और मंदिर परिसर जय श्रीराम जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.