मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: आज दस बजे से होने वाले चौ.चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 199 छात्र-छात्राओं को मेडल मिलेंगे और 92 हजार 332 को उपाधि दी जाएंगी। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, इक्रीसेट के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी समारोह में मौजूद रहेंगी। आमंत्रित विद्यार्थियों को नौ बजे तक हर हाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- एमएसयू दीक्षांत समारोह में बेटियों का परचम, 22,315 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 99 गोल्ड मेडल से चमकी प्रतिभापुरस्कार वितरण दीक्षांत समारोह में सरकारी विद्यालयों के बच्चे पुरस्कृत होंगे। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किट दी जाएगी। विद्या मंदिर के विद्यार्थी मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दें...