Meerut News: सीमेंट गोदाम के बाहर मिला मजदूर का शव
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक सीमेंट गोदाम के पास सोमवार सुबह 40 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुलशन निवासी निमाड़ी गांव के रूप में हुई है। बताया कि वह उक्त सीमेंट गोदाम में मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दो दिन से लापता मजदूर का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.