मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2027 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। इसको लेकर सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जारी किए हैं। सुधांशु शेखर ने कहा कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 मार्च 2027, कक्षा 12 की 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। मेरठ जिले से लगभग 16500 परीक्षार्थी कक्षा 10 और 12वीं में लगभग 14300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल परीक्षार्थी 30 हजार 800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुधांशु शेखर के अनुसार सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल इंटरनल असेसमेंट की भी समय सारणी जारी कर दी है जो एक जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- UP Board Datesheet 2027 Pdf : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2026, देख...