Meerut News: सीओ से मिले दबथुवा के ग्रामीण, दर्ज मुकदमे में निस्पक्ष जांच की मांग
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: दबथुवा गांव में चकबंदी को लेकर चल रहा विवाद अब मुकदमे तक पहुंच गया है। मुकदमे में नामजद किए गए लोगों के समर्थन में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ आशुतोष कुमार से मुलाकात कर मुकदमे को एकतरफा बताते इसका विरोध जताया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में चकबंदी को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच मतभेद चल रहे हैं। एक पक्ष चकबंदी का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा इसका विरोध कर रहा है। इसी को लेकर कुछ दिन पहले चकबंदी अधिकारी गांव पहुंचे थे। अधिकारियों के सामने ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.