मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। कमिश्नर के सख्त निर्देश के बाद अब सीएम ग्रिड के तहत सड़कों के निर्माण में लापरवाही को लेकर ठेकेदारों पर शिकंजा कसने लगा है। नगर निगम ने शारदा रोड और टीपीनगर की सड़कों के निर्माण में घोर लापरवाही पर ठेकेदार पर पांच-पांच लाख का जुर्माना लगाया है। बागपत रोड से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए दिल्ली रोड तक चल रहे सड़क के निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। कार्य की धीमी गति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर नगर निगम ने निर्माण कार्य कर रही फर्म मेसर्स जीत कंस्ट्रक्शन को कड़ा नोटिस जारी किया गया है। फर्म पर एक्सईएन की ओर से पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। इससे पूर्व इस फर्म पर गत 29 जून को भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आठ महीने बीत जाने के बाद भी अब तक मात्र 29.25 प्रतिशत काम पूरा होना पाया ...