Meerut News: सीएम की सुरक्षा में चूक, युवक ने बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के दौरान बिना अनुमति मंच के पास ड्रोन उड़ने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुरक्षा में चूक की आशंका पर कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उसका ड्रोन व फुटेज कब्जे में ले ली। वहीं युवक का तमाम सोशल मीडिया अकाउंट और प्लेटफार्म खंगालने के बाद पुलिस, एलआइयू और स्वाट टीम ने उसे क्लीन चिट देकर छोड़ दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद एक ड्रोन काफी देर तक हवा में मंडराता रहा। सुरक्षाकर्मयों ने पूछताछ कर ड्रोन ऑपरेटर की तलाश शुरू की, माइक से भी ऐलान कराया गया। कुछ देर बाद एसपी सिटी और स्वाट टीम ने इसे ऑपरेटर करने वाले युवक को पकड़ लिया। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.