Meerut News: सीएचसी रोहटा पर गंदगी देख नाराज हुई मीनाक्षी भराला
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहटा में शनिवार दोपहर राज्य महिला आयोग की सदस्या ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, विभिन्न कक्षों में जमी धूल और साफ-सफाई की अव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला ने ओपीडी, प्रसूति कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, शौचालय और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.