Meerut News: सीएचसी प्रभारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: सीएचओ और संविदा कर्मियों की हड़ताल के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं। नियमित एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मरीजों का उपचार कर रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ग्राम खजूरी, अहमदनगर बढ़ला, अहमदपुरी, परीक्षितगढ़ देहात, आसिफाबाद, चितमान शेरपुर और गेसूपुर सहित कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों पर एएनएम प्रतिदिन करीब 20 से 30 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.