Meerut News: सीएचसी परिसर में निकला सांप, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप
मेरठ, नवम्बर 17 -- Meerut News: परीक्षितगढ़। मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सीएचसी पर तैनात डॉ. राहुल के सरकारी आवास में बेहद जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान 102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी शुभम यादव और बीसीपीएम शाह आलम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने सांप को आबादी से दूर नहर के पास जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.