मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही के कारण गांव भगवानपुर चट्टावन, नंगला कबूलपुर, समयपुर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। गांव लगभग पांच घंटों तक अंधेरे में रहा। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार रात 11 बजे सिसौली बिजलीघर का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर भी मौके पर पहुंच गये और धरना देने की बात करते हुए रात्रि मे ही धरना पर बैठ गये। इसके बाद करीब एक बजे आपूर्ति बहाल किया गया। शनिवार रात रजपुरा ब्लॉक के तीन गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई, जिसमें तीनों गांवों भगवानपुर चट्टावन, नंगला कबूलपुर, समयपुर को जाने वाली लाइन के जंफर खराब होने पर सही नहीं किया गया। इससे नाराज ग्रामीण एकत्रित होकर सिसौली बिजलीघर पर पहुंच गए और धरने पर ...