मेरठ, सितम्बर 25 -- Meerut News: मेरठ/जानी। जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव में दो पक्षों के बीच खेत से चारा काटने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर हमला किया। जानकारी के बाद दूसरे पक्ष ने भी घेराबंदी करते हुए मारपीट की। घटना से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, एक पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिसौला गांव निवासी सुशील की पत्नी रेनू खेत पर बुधवार सुबह चारा लेने गई थी। उसी के बराबर में पड़ोसी गुलाब ठाकुर का भी खेत है। गांव निवासी मदन ने गुलाब के खेत से चारा काट लिया था, जिसे लेकर रेनू में विरोध किया। रेनू ने इसी बात की जानकारी गा...