मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: ​कस्बा सिवालखास में मामूली कहासुनी ने देखते देखते संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडों से लैस ने लोगों ने बुजुर्ग और कुछ युवकों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी पक्ष क आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ​घटना कस्बा सिवाल खास के पक्की दुकान इलाके की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते इस मामूली बात में बड़े भी कूद पड़े। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, नौ घायल, दो गंभीर आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर नंगला कुम्भा निवासी बुजुर्ग शौकीन और कुछ अन्य युवकों को घेरकर लाठी-डंडों व पाइपों...