मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: प्राचीन शिवमंदिर सिवाया परिसर में शनिवार को देवमूर्ति स्थापना के लिए मूर्ति पूजन आरंभ हुआ। मूर्ति पूजन में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर समिति अध्यक्ष विपिन विहान ने बताया कि पंडित डा.सुरेन्द्र शर्मा द्वारा विधि विधान से मूर्ति पूजन कराया जा रहा है। प्रथम दिन मूर्ति पूजन में युवा दंपत्ति मोंटी सिंह और विहान मुख्य यजमान रहे। मूर्ति पूजन के बाद मंदिर परिसर से 29 जुलाई को देवमूर्ति शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो गांव के मुख्यमार्गों से होकर गुजरेगी। मंदिर परिसर में दुर्गा माता, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाएगी। देवमूर्ति स्थापना के साथ ही ग्रामीणों और शिव भक्तो के भंडारे का आयोजन आरंभ किया जाएगा। भंडारा महाशिवरात्रि तक आयोजित रहेगा। इस दौरान शलेंद्र सिंह, मोंटी सिंह, मुनीश, विनोद आदि मौजू...