मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में मंगलवार देररात युवक सिलेंडर के साथ छत के जाल से गिर गया। घटना के वक्त युवक सिलेंडर को नीचे ला रहा था। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को सरधना के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। नवाबगढ़ी गांव में शकील का परिवार रहता है। उसका पुत्र शाहरूख मंगलवार रात मकान के ऊपर रखा गैस सिलेंडर लेकर नीचे आ रहा था। छत में एक जाल भी लगा रखा है, जो खुला हुआ था। जल्दबाजी में शाहरुख उसे देख नहीं पाया और सिलेंडर सहित जाल से नीचे जा गिरा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार शाहरुख की हालत चिंताजनक बनी हुई ह...