Meerut News: सिद्धपीठ महादेव फिरोजपुर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी के पावन पर्व पर क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धपीठ महादेव फिरोजपुर मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही शिवभक्त कांवड़ियों और स्थानीय निवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के लिए मुख्य सड़क तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान कांवड़ मेले का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा और राज्य मंत्री दिनेश खटीक के भाई नितिन खटीक ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम मवाना संतोष कुमार व सीओ मवाना पंकज लवानिया ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.