Meerut News: सिखैड़ा में मजदूर ने की आत्महत्या
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: सिखैड़ा गांव में गृह क्लेश के चलते मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। सिखैड़ा गांव निवासी 52 वर्षीय नन्दू पुत्र सुरजु मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम किसी बात को लेकर उसका विवाद परिजनों से हो गया। इस बात से गुस्से आए नन्दू ने बहचौला गांव के जंगल में जाकर आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं नन्दू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी समेत चार बच्चे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.