Meerut News: सावित्री हत्याकांड में सजा पाए विपिन की मां की सदमे से मौत
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: जिला पंचायत सदस्य मीतन की मां सावित्री देवी की हत्या में सजा पाने वाले एक आरोपी विपिन की मां की सदमे में मौत हो गई है। वो कैंसर पीड़ित थी और बीमार चल रही थी। शुक्रवार को हत्याकांड में कोर्ट ने जैसे ही पांच आरोपियों को दोषी करार दिया, विपिन की मां की हालत और बिगड़ गई और शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव निवासी चेतन की 13 जुलाई 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुमित जाट और साथियों ने अंजाम दिया था। चेतन की हत्या में उसकी मां सावित्री देवी चश्मदीद गवाह और वादी थी। सावित्री देवी कोर्ट में पैरवी कर रही थी और गवाही भी देने वाली थी। दूसरी ओर, आरोपियों ने सावित्री देवी और उनके बेटे मीतन पर गवाही बदलने के लिए दबाव बनाया और धमकी दी। बात नहीं मानने पर ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.