Meerut News: सावन के प्रथम दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: मेरठ। देवों के देव भगवान शिव को समर्पित पावन सावन मास के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के पहले दिन औघड़नाथ मंदिर, बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, नगर निगम स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, बाबा मनोहरनाथ मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। गंगाजल लेकर पहुंचे भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.