Meerut News: साले के घर से जीजा ने उड़ाए 14 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: जेजी ब्लॉक में साले के घर आए जीजा ने 14 लाख रुपये की मोटी रकम पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित साले की तहरीर पर पुलिस ने जीजा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए। गंगानगर स्थित जेजी ब्लॉक में प्रोपर्टी डीलर अमित तोमर अपने परिवार के साथ रहता है। कुछ दिनों पूर्व सरधना क्षेत्र के भमौरी गांव निवासी उसका जीजा सुनील सोम गांव के ही अमित सोम के साथ घर आया था। इस दौरान सुनील ने घर में रखी 14 लाख रुपये की नकदी रखी हुई देख ली। अमित तोमर के बेटे की तबियत खराब होने की वजह से परिवार के लोग मकान बंद करके अस्पताल चले गए। यह भी पढ़ें- गुजैनी में सिलाई कारीगर के घर में दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी इसी बीच सुनील ने चाबी बनाने वाले युवक को मौके पर बुलाकर बंद मकान का ताला खोलते हुए 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.