Meerut News: सामाजिक एकता से ही मजबूत होगा ग्रामीण समाज : संजय रसूलपुर
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के छुर गांव में शनिवार शाम राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। रालोद नेता संजय रसूलपुर के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता से ही गांवों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। सम्मेलन में संजय रसूलपुर ने कहा कि रालोद की विचारधारा किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज के हितों से जुड़ी है। चौधरी चरण सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों और श्रमिकों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार के साथ वंचित वर्गों को भी विकास में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: रालोद की बैठक में समाज में एकता और भाईचारा पर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.