मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ रोड स्थित मवाना खुर्द वाले पीर की देखरेख करने वाले गिरी महाराज जगबीर सिंह उर्फ निरंजन गिरी महाराज की आग में झुलसने से हुई मौत मामले में भांजे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए राफन गांव निवासी बोबी उर्फ रोहताश पुत्र त्रिलोक चंद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। भांजे ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रकम सिंह निवासी सैफपुर फिरोजपुर ने बताया कि उसके मामा जगबीर सिंह उर्फ निरंजन गिरी महाराज मेरठ रोड स्थित मवाना खुर्द वाले पीर की देखरेख करते थे और वहीं बनी कुटी में रहते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे सूचना मिली थी कि आग लगने से उसके मामा की मौत हो गई है। परिजनों के पहुंचने तक आवश्यक कार्रवा...