Meerut News: सादगी के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: हस्तिनापुर नगर के वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में माला अर्पित कर विधि-विधान से सत्संग किया। मुख्य वक्ता ज्ञानचंद जीनवाल प्रवचन करते हुए धर्म के मार्ग पर चलने और समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राजेश जीनवाल, संजय जीनवाल, अशोक वैद, अनमोल कुमार, रामपाल वैद्य, अक्षय टांक, प्रदीप टांक, रामानंद, भूलेराम, नरेश टांक, नरेश और नरेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: वाल्मीकि ऋषि ही नहीं मानवता के मार्गदर्शक भी थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.