मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: साइबर अपराधियों ने मेरठ के युवक से छह लाख रुपये की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी व्यक्ति के पास एक कॉल आई और आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग से बताया। जेल भिजवाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया गया। छह लाख रुपये की रकम साइबर अपराधियों ने हड़प ली। इस मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का खाता ब्लॉक कराया है। वहीं, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...