Meerut News: साइबर ठगी में शामिल युवक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल बरामद
मेरठ, अगस्त 17 -- Meerut News: साइबर ठगी में शामिल दौराला के ग्राम भराला निवासी आकाश कुमार को नौचंदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बैंक खातों, आधार कार्ड व पैन कार्ड का प्रयोग कर आनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि 29 जून को थाना नौचंदी पर बैंक खातों, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड से साइबर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने पुलिस ने यूनुस एवं लीजा पुत्री कमल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनसे पूछताछ व जांच में कई और नाम सामने आए थे। इसी क्रम में पुलिस ने समन्वय पोर्टल, बैंकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आकाश कुमार निवासी ग्राम भराला थाना दौराला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.