Meerut News: साइबर ठगी के पीड़ित को लौटवाए 46 हजार
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: थाना मवाना की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के पीड़ित को बड़ी राहत देते हुए 50 हजार रुपये की ठगी गई रकम में से 46,481 रुपये वापस दिला दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संबंधित बैंक से समन्वय के चलते धनराशि को समय रहते होल्ड कराया गया, जिसे न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को पीड़ित के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। मामले में थाना मवाना की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस उपाधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।जांच के दौरान संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई 50 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.