Meerut News: साइड लगने को लेकर विवाद, मारपीट और फायरिंग
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: ललियाना में बुधवार सुबह कार में ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। ललियाना निवासी पूर्व प्रधान अफजाल अहमद का पुत्र दानिश बुधवार सुबह करीब नौ बजे कार से जा रहा था। ललियाना बाईपास स्थित अतलपुर चौराहे पर सामने से आ रहे सद्दाम पुत्र ताज मोहम्मद की ट्रैक्टर से उसकी कार की साइड लग गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दानिश ने कार से पिस्टल निकालकर सद्दाम और उसके भाई नजर पर कई राउंड फायर किए। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.