मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: बपारसी गांव में साइकिल टकराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने आठ वर्षीय बच्चे के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी साइकिल तोड़ दी। बच्चे के पिता और चाचा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। मोहित ने तहरीर देते हुए बताया कि 20 सितंबर की दोपहर उनका आठ वर्षीय बेटा लक्ष्य साइकिल से गांव स्थित हनुमान मंदिर जा रहा था। इसी दौरान उसकी साइकिल गांव निवासी मनीष की साइकिल से टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद मनीष ने बच्चे के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी साइकिल तोड़ दी। लक्ष्य ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मोहित अपने भाई के साथ आरोपी से इसका विरोध करने पहुंचा,...