मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए सदनवार साइंस क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्र और छात्राओं से अलग-अलग प्रश्न पूछे गए, जिसके आधार पर सदनों का चयन किया गया। बालक वर्ग में नेहरू सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय, सुभाष सदन ने तृतीय और गांधी सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में गांधी सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय, नेहरू सदन तृतीय और सुभाष सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अनन्य, कृष्णा, ऋषि, शौर्य, मारुत, गंधार, अनमोल सिद्धू, केशव, अभिनव, मनन, विराट, अकदस, वेदांश, यश सोम, मुनीर, देवांक, निमित, करण, ऐराफ व अमृत सहित छात्राएं नव्या, आरोही, पीहू, सिद्धि, ईशानी श...