मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए और बीएड की छात्राएं संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि एमए की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सिस्टर किरण, सिस्टर जेसी और सिस्टर सरिता शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bag...