मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: नीला ड्रम केस के बाद चर्चा में आए मेरठ के सांप कांड यानी अमित कश्यप हत्याकांड में एडीजे-12 जयवीर सिंह नागर की कोर्ट ने शुक्रवार को रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई। रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर 12 अप्रैल 2025 की रात पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को सर्पदंश से मौत दिखाने की साजिश रची और लाश के पास बिस्तर पर सांप छोड़ दिया। कोर्ट ने मनुस्मृति, आत्रेय संहिता, महाभारत के श्लोक का हवाला दिया और कहा कि दंड न हो तो दुष्ट व्यक्ति सज्जनों को खा जाएंगे। न्याय के पांच गुण बताए और कहा कि जब राजा दंड देता है, तभी सभी धर्मों की वृद्धि होती है। वेद-पुराणों और सावित्री का उदाहरण देते हुए कहा कि इस कलयुगी प्रकरण में रविता ने सावित्री के आदर्शों को तार तार कर दिया। ऐसे विरलतम केस में क...