Meerut News: सांप कांड : रविता और अमरदीप ने फांसी के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: मेरठ के सांप कांड यानी अमित हत्याकांड में कातिल रविता और अमरदीप ने फांसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दोनों को एडीजे-12 कोर्ट ने 16 अक्तूबर 2026 को फांसी की सजा सुनाई थी। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव निवासी रविता का प्रेम प्रसंग गांव निवासी अमरदीप से चल रहा था। इस बात का खुलासा होने पर रविता के पति अमित कश्यप ने विरोध किया था। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर रविता और अमरदीप ने मिलकर 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। सर्पदंश से मौत दिखाने का नाटक किया और एक सांप को अमित की लाश के ऊपर छोड़ दिया था। चूंकि इलाके में सांप काटने की पूर्व में कई घटना हो चुकी थी, इसलिए इसी बात का फायदा दोनों ने लिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाने से मौत हुई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.