Meerut News: सांप्रदायिक ताकतों को हराकर स्थापित करें भाईचारा : डॉ. एसवाई कुरैशी
मेरठ, नवम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन एवं सिटीजन्स फॉर फ्रेटरनिटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में भाईचारा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने कहा कि धर्म, जाति और सांप्रदायिकता के नाम पर समाज को बांटने तथा आपसी भाईचारा बिगाड़कर चुनाव जीतने की कोशिश करने वाली ताकतों को जनता को जवाब देना चाहिए। ऐसी ताकतों को हराकर देश में भाईचारा स्थापित करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि सौहार्द खराब करने वाले लोगों को वोट नहीं देना चाहिए और उनका सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। देश की तरक्की और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सामाजिक एकता और सद्भाव जरूरी है। विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस एवं दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.